5 और जिले को 126 करोड़ की राहत राशि आवंटित

प्रदेश में अवर्षा से हुई फसल हानि से प्रभावित किसानों को राहत राशि उपलब्ध करवाने के लिए जिलों से प्राप्त माँग के अनुसार आज रतलाम, भिण्ड, मुरैना, अलीराजपुर और झाबुआ जिले को

आज 126 करोड़ रूपये की राशि का आवंटन जारी किया गया है।रतलाम को 42 करोड़ रूपये, भिण्ड को 2 करोड़, मुरैना को 29 करोड़, अलीराजपुर को 20 करोड़ और झाबुआ को 33 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की गई है।उल्लेखनीय है कि गत दिवस 22 जिले को 1,049 करोड़ 24 लाख 80 हजार रूपये की राहत राशि जारी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *