8 आईएएस की पद-स्थापना

राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारी की नवीन पद-स्थापना की गई है। श्रीमती वीरा राणा प्रमुख सचिव पर्यटन को प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री अशोक वर्णवाल प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को वर्तमान विभागों के साथ उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण का भी प्रभार दिया गया है।

श्री हरिरंजन राव प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम, आयुक्त पर्यटन, सचिव लोक सेवा प्रबंधन, जन शिकायत निवारण एवं सचिव मुख्यमंत्री को वर्तमान विभागों के साथ सचिव पर्यटन भी बनाया गया है। श्री रजनीश श्रीवास्तव कलेक्टर हरदा को कलेक्टर नीमच, श्री प्रकाशचंद्र जांगड़े कलेक्टर दतिया को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, श्री नागर गोजे मदन विभीषण उप सचिव गृह को कलेक्टर दतिया, श्री नंदकुमारम कलेक्टर नीमच को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन और श्री श्रीकान्त बनोठ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार को कलेक्टर हरदा के पद पर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *