पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

महिलाओं के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने और सामाजिक गतिविधियों में योगदान करने वालो के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार रानी अवंतिबाई वीरता और राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। पुरस्कार आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदान किए जाएंगे।

रानी अवंतिबाई वीरता पुरस्कार ऐसी महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में अदम्य साहस एवं अद्भुत वीरता का प्रदर्शन अपनी जान जोखिम में डालकर किया है।राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार ऐसी समाजसेवी महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने महिलाओं के विकास, कल्याण तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

अतः उक्त श्रेणी की महिलाओं के नामांकन, चयन हेतु प्रमाणित दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय में कार्यालयीन दिवसो, अवधि में जमा किए जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *