राज्यपाल ने राष्ट्रीय अखंडता की शपथ दिलवाई

 राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने आज कौमी एकता दिवस पर राजभवन सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्रीय अखंडता की शपथ दिलवाई। राज्यपाल श्री यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

राज्यपाल श्री यादव ने देश को अखण्ड बनाये रखने और मजबूत करने के लिए समर्पित होकर कार्य करने तथा धर्म, भाषा और क्षेत्र से संबंधित भेदभाव, झगड़ों और राजनैतिक या आर्थिक शिकायतों का निपटारा शांति से तथा संवैधानिक तरीकों से करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री अजय तिर्की उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *