ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन: समाधान की ओर

‘ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन-समाधान की ओर’ विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी 21-22 नवम्बर को विधानसभा भवन के मुख्य सभागार में होने जा रही है। संगोष्ठी में दोनों दिन विभिन्न सत्र होंगे। शनिवार 21 नवम्बर को सुबह 10 से 11 आरंभिक सत्र होगा। इसमें प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं पर्यावरण द्वारा स्वागत एवं परिचय दिया जायेगा। इसके बाद विषय विशेषज्ञ कार्यक्रम रूपरेखा को बतायेंगे। राज्य सभा सांसद और आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री अनिल माधव दवे द्वारा विषय प्रवर्तन किया जायेगा। आभार प्रदर्शन सिकोडीकोन नॉलेज पार्टनर श्री शरद जोशी द्वारा किया जायेगा।

दोपहर 2.30 बजे से 3 बजे तक मुख्य सभागर में ‘ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन’ पर फिल्म दिखाई जायेगी। अपरान्ह 3 से 5 बजे तक होने वाले कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष श्री अनिल माधव दवे द्वारा स्वागत भाषण, नगरीय विकास एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य का उदबोधन, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन, आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर का मुख्य उद्बोधन और प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं पर्यावरण द्वारा आभार प्रदर्शन किया जायेगा।

शाम 5.30 से 6.30 बजे तक नवधान्य पर्यावरणविद डॉ. वंदना शिवा का विशेष सत्र होगा। इसके बाद शाम 6.30 से 8 बजे तक सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें सुश्री सुचित्रा हरमलकर एवं समूह द्वारा ‘अमृतस्य नर्मदा’ की प्रस्तुति की जायेगी।

रविवार 22 नवम्बर को दोपहर 2.30 से 3 बजे तक संगोष्ठी के सामानान्तर सत्रों का विषयवार सार एवं अनुशंसाएँ प्रस्तुत की जायेंगी। समापन सत्र अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केन्द्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज होंगी। अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस सत्र में विधानसभा अध्यक्ष श्री सीता शरण शर्मा और आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री अनिल माधव दवे भी उद्बोधन देंगे। आभार प्रदर्शन नगरीय विकास एवं पर्यावरण मंत्री श्री लाल सिंह आर्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *