मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु नानक जी ने विश्व में फैले सामाजिक भेदभाव के अंधकार को दूर करने के लिये सामाजिक समरसता का प्रकाश फैलाया। उन्होंने मानवता को एक सूत्र में बाँधते हुए सर्वधर्म समभाव और साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। श्री चौहान ने कहा कि गुरु नानक जी की शिक्षाएँ आज भी प्रासंगिक हैं। प्रत्येक नागरिक को उनका पालन करना चाहिये।