पांच सालों के लिये तैयार होगा विजन 2020

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आज इन्दौर में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में नागरिक अभिनंदन समिति द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर शहर के बुद्धिजीवी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, पत्रकार, जनप्रतिनिधि तथा नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।वैदिक मंत्रोचरण के बीच नागरिकों की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने अभिनन्दन के प्रत्युत्तर में कहा कि यह अभिनंदन जनता का आशीर्वाद है। उन्होने कहा कि जन सेवा सर्वोच्च प्रााथमिकता है। प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिये काम करना प्रथम कर्तव्य है। उन्होने कहा कि जनता का आशीर्वाद और विश्वास को खण्डित नहीं होने देंगे। प्रदेश के विकास के लिये श्रेष्ठतम प्रयास करेगे। उन्होने कहा कि एक अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता। सबका साथ और सहयोग चाहिये। सबके सहयेग से ही प्रदेश आज विकास के मार्ग पर निरंतर तेजी से आगे बढ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *