आज का दिन प्रदेश के इतिहास में उल्लेखनीय

मध्यप्रदेश के इतिहास में तीन जुलाई का दिन स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के 50 वें तथा अंतिम जिले के रूप में इंदौर जिले के देपालपुर में अटल ज्योति अभियान का शुभारंभ किया। इस प्रकार अब प्रदेश के सभी 54 हजार 903 गाँव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। जिले के प्रभारी तथा पंचायत एवं ।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अटल ज्योति अभियान से प्रदेश में सकारात्मक बदलाव आयेगा। हर जिले, तहसील, गाँव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होने से प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। इससे प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था गतिशील होगी और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने में मदद मिलेगी। गैर-कृषि उपभोक्ताओं के घरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति और कृषि उपभोक्ताओं को कम से कम 8 घंटे बिजली देने का जो वायदा किया गया था वह पूरा हो रहा है। अभियान में कुल 25 हजार करोड़ रूपये खर्च किये गये हैं। इसमें से सरकार द्वारा अपने बजट से 23,500 करोड़ रूपये खर्च किये गये। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में आयी भीषण त्रासदी के पीड़ित लोगों के राहत एवं बचाव के लिये किये गये प्रयासों की जानकारी दी। राहत एवं बचाव कार्य में शहीद हुए सैनिकों के परिजन को राज्य शासन द्वारा 10-10 लाख रूपये मदद दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *