सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न, शक्कर, नमक एवं केरोसिन के वितरण हेतु आधार नंबर की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए जिनके द्वारा अभी तक आधार नंबर हेतु पंजीयन नहीं कराया गया। ऐसे हितग्राहियों को नगरीय एवं ग्रामीण स्तर पर आयोजित शिविरों में उपस्थित
होकर अपना पंजीयन कराने के निर्देश दिये गये हैं। जिनके पास पूर्व से आधार नंबर उपलब्ध है एवं सामाजिक सुरक्षा मिशन के पोर्टल पर अभी प्रविष्टि नहीं करायी गई वह अपने आधार नंबर स्थानीय निकाय को उपलब्ध कराकर पोर्टल पर प्रविष्ट करायें ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।