कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री मध्यप्रदेश व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद् और वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार विभाग द्वारा दो दिवसीय स्किल करियर स्टार्ट-अप एक्सपो 29-30 नवम्बर को आई.टी.आई. परिसर गोविन्दपुरा में होगा। युवा पीढ़ी को दिशा निर्देश देने, उन्हें भविष्य के कॅरियर पार्टनर्स से मिलाने एवं कौशल विकास को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक्सपो किया जा रहा है।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता एक्सपो का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद श्री आलोक संजर भी उपस्थित रहेंगे। एक्सपो में आई.टी.आई. के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न आई.टी.आई. ट्रेड पर स्टेट लेवल स्किल कम्पीटिशन भी होगा। इससे वेल्डर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, वेब डिज़ाइनर, मोटर मेकेनिक एवं गारमेंट मेकिंग के छात्र भाग लेंगे। विजेताओं को राष्ट्रीय कौशल प्रतिस्पर्धा में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
एक्सपो में रोजगार सक्षम युवाओं का विभिन्न संस्थाओं से संवाद करवाया जायेगा। इंजीनियरिंग, मेनेजमेंट, आई.टी.आई. और पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ रहे 3000 से अधिक विद्यार्थी एक्सपो में शामिल होंगे।