गरीबों का हित सर्वोपरि

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार गरीबों की सरकार है और उनका हित ही सर्वोपरि है। श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानवतावाद के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है, जिसमें अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का सर्वांगीण विकास सबसे पहले हैं। श्री चौहान आज इंदौर में अपने कार्यकाल के 10 वर्ष पूरे होने पर खजराना गणेश मंदिर में दर्शन के बाद उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस मौके पर 400 घरेलू कामकाजी महिलाओं को परिचय-पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के 10 वर्ष को सेवा पर्व के रूप में पूरे प्रदेश में मनाया जायेगा। श्री चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ खजराना गणेश मंदिर जाकर दर्शन किये और पूजा-अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *