मीडिया समाज को दिशा दिखाये

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मीडिया समाज को दिशा दिखाने का काम करे। पाठकों तक निष्पक्षता से समाचार और सूचनाएँ पहुँचाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ समाचार-पत्र ‘दबंग दुनिया’ के नवीन कार्यालय का उदघाटन कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आजादी की लड़ाई और देश के नव-निर्माण में समाचार-पत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आपातकाल के समय समाचार-पत्रों ने अपनी भूमिका निभायी। वर्तमान में तकनीकी और व्यावसायिक गुणवत्ता बढ़ने से पारदर्शिता भी बढ़ी है। इस दौर में भी मीडिया मानवीय दृष्टिकोण को नहीं भूले।

सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि समाचार-पत्र को निष्पक्ष और निडर होना चाहिए। पाठकों को सच की जानकारी देना उनका दायित्व है। उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास और शांतिपूर्ण वातावरण की प्रशंसा की। कार्यक्रम में श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने कहा कि पत्रकारिता को पूरा सच दिखाना चाहिए। पत्रकारिता समाज को प्रभावित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *