छात्रावास के बच्चों के साथ झाबुआ में मुख्यमंत्री ने किया रात्रि-भोज

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसंवाद यात्रा के बाद रात्रि-भोज छात्रावास के बच्चों के साथ किया। मुख्य मंत्री श्री चौहान ने कहा कि खूब पढ़ाई करो डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक जो इच्छा हो, बनो। सुविधाएँ उपलब्घ करवाने का जिम्मा मेरा है। सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विद्यार्थी बस मेहनत में कमी न करें। व्यावसायिक शिक्षा के लिए यदि प्रायवेट कॉलेज में प्रवेश लेंगे तो भी फीस सरकार भरेगी।

श्री चौहान ने कहा कि जिंदगी में संतुलन रखें। खेलने के समय खेलें, पढ़ने के समय पढ़ें एवं सोने के समय सोयें। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़-लिखकर अच्छा नागरिक बनने और स्वयं का, अपने परिवार का एवं प्रदेश का नाम रोशन करने को कहा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने झाबुआ जिले में जनसंवाद यात्रा में बालक छात्रावास भगोर एवं प्री मेट्रिक छात्रावास झाबुआ क्र.2 एवं 3 का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा छात्रों से यह पूछने पर कि कम्बल और गद्दे कब दिये गये-उत्तर मिला कि जुलाई में दिये गये। श्री चौहान ने छात्रावास में एलसीडी टीवी एवं स्टडी टेबल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *