तमिलनाडु में चेन्‍नई में आज सुबह से हो रही बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है।

तमिलनाडु में चेन्‍नई में आज सुबह से हो रही बारिश से जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त है। इससे सड़क यातायात प्रभावित है। रेल लाइनों पर पानी भर जाने से 11 मेल एक्‍सप्रेस गाडि़यों को रद्द कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण आज सुबह हवाई सेवा भी प्रभावित रही। चेन्‍नईकांचीपुरम्तिरूवेल्‍लूरकुडलूर और विल्‍लुपुरम जिले तथा पुद्दुचेरी और कराईकल प्रशासन ने कल छुट्टी की घोषणा की है।  पूरे राज्‍य में विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं अगले वर्ष जनवरी के पहले सप्‍ताह तक टाल दी गई हैं।

वर्षा के कारण साफसाफ न दिखाई देने और सड़कों की हालत जरजर हो जाने के कारण आज चेन्‍नई में यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बलभारतीय तटरक्षक बलपुलिसअग्नि सेवा और राजस्‍व अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है ताकि प्रभावित क्षेत्र से लोगों को समय रहते निकाला जा सके। तिरूवल्‍लूर और कांचीपुरम जिले के सभी जलाशय पानी से लबालब भरे हैं । इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक वर्षा जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *