प्रख्यात संविदाकार एवं समाजसेवी श्री भैयालाल शुक्ल पंचतत्व में विलीन

प्रख्यात संविदाकार एवं वरिष्ठ समाज सेवी श्री भैयालाल शुक्ल आज पंचतत्व में विलीन हो गये। प्रदेश के ऊर्जा,खनिज साधन एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के पिता भैयालाल शुक्ल का 5 दिसम्बर की शाम को देहावसान हो गया था। अंतिम संस्कार आज रीवा के ग्राम हरिहरपुर में हुआ। ज्येष्ठ पुत्र श्री विनोद शुक्ल ने मुखाग्नि दी। जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने पार्थिव देह पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार में सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र, सांसद सतना श्री गणेश सिंह, विधायक सर्वश्री रमाकांत तिवारी, गिरीश गौतम, हर्षसिंह, दिव्यराज सिंह, संजय पाठक दीनदयाल शोध संस्थान के श्री अभय महाजन, महापौर रीवा श्रीमती ममता गुप्ता, महापौर सतना श्रीमती ममता पांडे, सदस्य पिछड़ा वर्ग श्री लक्ष्मी यादव उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में पार्षद एवं पूर्व पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेता, सामाजिक संगठनों व्यावसायिक संगठनों और स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्रामीण निकायों के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी अंतिम संस्कार में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *