गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा कि नि:शक्त और कमजोर व्यक्तियों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। श्री गौर आज भेल क्षेत्र के सोनागिरि में देशभक्त युवा मण्डल के कार्यक्रम में नि:शक्त और कमजोर व्यक्तियों को उपकरण और सामग्री वितरित कर रहे थे।
श्री गौर ने कहा कि संस्था द्वारा नि:शक्तजन और कमजोर वर्ग को मदद करने का प्रयास सराहनीय है। नि:शक्तजन को बैसाखी, छड़ी, वॉकर, सुनने की मशीन और कम्बल भेंट किये गये। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर, श्री गिरीश शर्मा, श्री सुरेन्द्र वाडिका, श्री गणेशराम नागर और श्री हरिशंकर मिश्रा उपस्थित थे।