नेपाल के पश्चिमी क्षेत्र में कल शाम एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से कम से कम ११ लोगों की मृत्यु हो गई। दस लोगों को बचा लिया गया है और पोखरा और दमोली के अस्पतालों में इनका उपचार चल रहा है। मरने वालों में छह पुरुष, चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।पुलिस के अनुसार पोखरा से मुंगलिंग जा रही बस का चालक पुल पर चल रहे बच्चों को बचाने के दौरान वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस रेलिंग तोड़ कर तन्हाउ जिले के दमौली में मादी नदी में जा गिरी।