बिहार में बोधगया में महाबोधि मंदिर के भीतर आज तड़के एक के बाद एक पांच विस्फोट हुए। पुलिस सूत्रों ने कम क्षमता वाले बम विस्फोट में दो लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। सुबह पांच बजे हुए विस्फोट से मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस महानिदेशक अभ्यानंद ने बताया कि श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश रोक दिया गया है और परिसर को जांच के लिए बंद किया गया है।