सिंहस्थ के लिए जल संसाधन विभाग के 157 करोड़ रुपये के 15 कार्य प्रगति पर

 उज्जैन में आगामी सिंहस्थ के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा 157 करोड़ 57 लाख रुपये के 15 कार्य प्रगति पर हैं। इनमें अधिकांश कार्य इस वर्ष दिसम्बर माह के अंत तक पूरे कर लिये जायेंगें। अधिकतर कार्य क्षिप्रा नदी के तट पर घाटों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के हैं। इन कार्यों के पूरा होने पर क्षिप्रा घाटों पर स्नान क्षमता में वृद्धि होगी और साथ ही घाट सुन्दर भी होंगे।

इसके अलावा सिंहस्थ के लिए लालपुर रेलवे ब्रिज से भूखी माता घाट क्षेत्र में लम्बाई 540 मीटर से बढ़ाकर 571 मीटर की जा रही है। भूखी माता मंदिर से दत्त अखाड़ा घाट 750 मीटर की चेनेज 310 मीटर से 323 मीटर के मध्य एक नाला क्रासिंग पुल द्वारा जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के कई कार्य 95 प्रतिशत तक पूरे किए जा चुके हैं।

उज्जैन नगर निगम के सिंहस्थ संबंधी 12 कार्य पूर्ण

 

उज्जैन नगर निगम द्वारा सिंहस्थ-2016 के लिये 12 कार्य पूरे किये जा चुके हैं। विकास के 32 कार्य प्रगति पर है। नगर निगम को 54 कार्य के लिये 338 करोड़ 14 लाख रुपये की मंजूरी दी गई थी। जिन 12 विकास कार्य को पूरा किया गया है उन पर नगर निगम द्वारा 120 करोड़ की राशि खर्च की गई है। इन कार्यों में मेला क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन डालने, तालाब के संरक्षण एवं संवर्द्धन, सीवेज सिस्टम का विकास, उद्यानों का विकास, सीमेंट- कांक्रीट सड़क का निर्माण आदि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *