उज्जैन में आगामी 22 अप्रैल से 21 मई 2016 तक सिंहस्थ कुंभ महापर्व होगा। राज्य शासन द्वारा सफल और सुरक्षित सिंहस्थ के लिये प्रदेश के विभिन्न विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। सम्पूर्ण सिंहस्थ मेला क्षेत्र को 6 झोन व 22 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इनमें मुख्य रूप से 25 विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी झोन एवं सेक्टर्स में अपनी सेवाएँ देंगे।
विभिन्न सरकारी विभाग से जुड़ी गतिविधियों में तेजी आये और जरूरतमंद को इनसे सम्पर्क करने में किसी भी तरह की तकलीफ न हो, इसलिये मेला कार्यालय द्वारा सिंहस्थ की वेबसाइट पर मोबाइल नम्बर्स अपलोड कर दिये गये हैं। इसकी जानकारी सिंहस्थ-2016 की डायरेक्ट्री http://www.simhasthujjain.in/zonesector-contacts/ पर क्लिक कर देखी जा सकती है।
मीडिया समेत वरिष्ठ अधिकारियों के सम्पर्क भी वेबसाइट पर
जनसम्पर्क विभाग द्वारा सिंहस्थ-2016 को लेकर तैयार कराई गई अधिकृत वेबसाइट http://www.simhasthujjain.in/ पर भी यह जानकारी उपलब्ध हैं। इन्हें वेबसाइट के होम पेज पर ‘सम्पर्क’ टेब पर क्लिक कर देखा जा सकता है।