गैस सबसिडी के लिए आधार कार्ड जरूरी

कुकिंग गैस पर सबसिडी प्राप्त करने के लिए अब आधार कार्ड जरूरी होगा अन्यथा 31 दिसम्बर के बाद बगैर आधारकार्ड वाले उपभोक्ताओं के सबसिडी का लाभ नही मिलेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशो के अनुसार सभी गैस ग्राहको के अपने उपभोक्ता नंबर से आधार लिंक कराना होगा।

अतः सभी नागरिक अपना आधार कार्ड बनवाए । इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है तथा स्कूल एवं आंगनवाडी केन्द्रो में आधार कार्ड निशुल्क बनाए जा रहे है जिनमें सभी नागरिक अपना आधार पंजीयन करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *