राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि 22 दिसम्बर को होने वाले मतदान में कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहे। मंगलवार 22 दिसम्बर को 8 नगरीय निकाय और अनूपपुर जिला पंचायत के आम निर्वाचन तथा अन्य जिलों में उप चुनाव के लिये मतदान होगा।
श्री परशुराम ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिये सभी तैयारी समय पर पूरी करें। उन्होंने कहा कि स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक करवायें तथा हेल्प-डेस्क स्थापित करें। पुलिस महानिरीक्षक श्री मकरंद देउस्कर ने फोर्स डिप्लायमेंट की जानकारी दी। आयुक्त ने सभी 8 जिले के निर्वाचन अधिकारियों से अलग-अलग चर्चा कर तैयारियों की जानकारी ली। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी उपस्थित थी।