सिंहस्थ मेला क्षेत्र में होगी उचित मूल्य की 40 दुकान

सिंहस्थ के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में खाद्य सामग्री एवं केरोसिन की आपूर्ति की व्यवस्था सुनियोजित ढंग से की जायेगी। इसके लिए विभाग सिंहस्थ मेला क्षेत्र में उचित मूल्य की 40 दुकान स्थापित करेगा। श्रद्धालुओं को इन दुकानों के माध्यम से निर्धारित दर पर गेहूँ, चावल, शक्कर, नमक तथा केरोसिन उपलब्ध करवाया जायेगा।

सिंहस्थ मेला क्षेत्र के लिए विभाग द्वारा दो माह के लिए अस्थाई राशन-कार्ड जारी किये जा रहे हैं। यह राशन-कार्ड सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अस्थाई रूप से रहने वालों को जारी किए जायेंगे। विभाग सिंहस्थ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को रसोई गैस कनेक्शन भी उपलब्ध करवायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *