संपदा ई-रजिस्ट्री में 2 लाख दस्तावेज की रजिस्ट्री

सम्पदा ई-रजिस्ट्री परियोजना में अब तक 2 लाख से अधिक दस्तावेज की रजिस्ट्री तथा लगभग 1000 करोड़ रूपये की ई-स्टाम्पिंग हो चुकी है। करीब 5500 सर्विस प्रोवाइडर इस कार्य से जुड़े हैं। सेवा प्रदाताओं द्वारा समय-समय पर सम्पदा से सम्बंधित अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये सम्पदा हेल्प डेक्स पर ई-मेल द्वारा टिकिट बुक करवाये जाते हैं। इसके बाद उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाता है।

सेवा प्रदाताओं की समस्याओं के बेहतर और त्वरित निराकरण के लिये विभाग द्वारा एक नया टिकटिंग टूल तैयार किया गया है। इस टूल की लिंक ‘सम्पदा’ वेबसाईटwww.mpigr.gov.in पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। सभी सेवा प्रदाता अपनी नई एवं पुरानी किसी भी प्रकार की शिकायतों के संबंध में उपरोक्त लिंक पर जाकर अपने सम्पदा लॉगिन आईडी से टिकिट बुक कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के बाद सेवा प्रदाताओं को अपने रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर मेल भी प्राप्त होगा, जिसमें टिकिट नम्बर प्राप्त हो जायेगा। इसी डेशबोर्ड से वह अपनी शिकायतों पर की गई कार्यवाही की प्रगति भी जान सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *