9 साल में चिकित्सा शिक्षा संस्थाओं में वृद्धि

मध्यप्रदेश में पिछले 9 साल के अरसे में चिकित्सा शिक्षा संबंधी जरूरी अधोसंरचना और सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। प्रदेश में इस अरसे में चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या में तीन गुना वृद्धि हुई। प्रदेश में जहाँ वर्ष 2002-03 में 9 चिकित्सा शिक्षा संस्थाएँ थीं, जो वर्ष 2012-13 की स्थिति में 27 हो गई। इसमें शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय की संख्या 5 से बढ़कर 6, शासकीय स्वशासी दंत चिकित्सा महाविद्यालय 1, निजी चिकित्सा महाविद्यालय 1 से बढ़कर 6 और निजी दंत चिकित्सा महाविद्यालय 2 से बढ़कर 14 हो गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *