ई-गवर्नेंस उत्कृष्टता पुरस्कार

राज्य शासन द्वारा ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और अभिनव पहल के लिए वर्ष 2014-15 के ई-गवर्नेंस उत्कृष्टता पुरस्कार दिये जायेंगे। इसके लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत मेप आई.टी. द्वारा सभी विभाग, जिला, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और निजी क्षेत्र में 10 अलग-अलग श्रेणी में ऑनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 31 दिसम्बर, 2015 तक स्वीकार किये जायेंगे।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव श्री मनीष रस्तोगी ने सभी शासकीय विभाग, कार्यालय, सभी कमिश्नर, कलेक्टर को पत्र भेजकर पुरस्कारों के ऑनलाइन प्रस्ताव भेजने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिये प्रेरित करने की अपेक्षा की है। पुरस्कार की विभिन्न श्रेणी एवं पुरस्कार राशि तथा प्रक्रिया संबंधी और अधिक जानकारी के लिए मेप आई.टी. में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री विनय पाण्डेय से टेलीफोन नम्बर 2518702, 2518713 एवं 2518716 पर सम्पर्क किया जा सकता है। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी एवं विवरण मेप आई.टी. की वेबसाइट http://www-mapit-gov-in/itawards पर भी उपलब्ध है। राज्य शासन द्वारा ई-गवर्नेंस में उत्कृष्टता की पहचान और प्रोत्साहन के उद्देश्य से हर वर्ष ई-गवर्नेंस उत्कृष्टता पुरस्कार दिये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *