जैव विविधता प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आंमत्रित

जैव विविधता संरक्षण को बढा़वा देने हेतु व्यक्तियों, संस्थाओं एवं संस्थानों द्वारा निर्मित श्रेष्ठ जैव विविधता उद्यान को पुरूस्कृत करने एवं उनके कार्यो को आम नागरिकों के लिए प्रेरणादायी बनाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रेष्ठ जैव विविधता उद्यान प्रतियोगिता 2016 का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता अंतर्गत दो श्रेणियों में पुरूस्कार दिया जाएगा। जिसमें निजी व्यक्ति अथवा निजी संस्थान द्वारा विकसित उद्यान एवं शासकीय या अर्द्धशासकीय संस्थान एवं स्थानीय निकाय द्वारा विकसित उद्यान शामिल है। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टिया 31 दिसम्बर अपरान्ह 3 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में जमा कराई जा सकती है। कलेक्टर द्वारा प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठतम जैव विविधता उद्यान में प्रत्येक श्रेणी में श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन गठित अनुशंसा समिति द्वारा किया जाएगा तथा चयनित प्रविष्टियों को 15 जनवरी 2016 तक मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *