भारत की अमरीका के दो विश्‍वविद्यालयों में दाखिला चाहने वाले छात्रों को अमरीका न जाने की सलाह।

विदेश मंत्रालय ने आज उन छात्रों के लिए सलाह जारी की जो अमरीका के दो शिक्षा संस्‍थानों में दाखिला चाहते हैं। मंत्रालय ने इन छात्रों से कहा है कि वे इस सिलसिले में अमरीका की यात्रा पर न जाएं।

मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार कई बार यह देखने में आया है कि उचित छात्र वीजा होने के बावजूद अमरीकी आव्रजन अधिकारियों ने भारतीय छात्रों के अमरीका प्रवेश पर रोक लगा दी। जिन संस्‍थानों को लेकर सलाह जारी की गई है वे हैं सैन होज़े स्थित सिलिकन वैली युनिवर्सिटी और फ्रेमोंट स्थित नॉर्थ वेस्‍टर्न पॉलिटैक्‍नीक युनिवर्सिटी।केन्‍द्र ने इस मुद्दे को अमरीका सरकार के समक्ष उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *