पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बेटे अली हैदर गिलानी को प्रतिबंधित लश्कर-ए-झांगवी [एलईजे] और सिपह-ए-सहाबा की ओर से धमकियां मिली थीं।आम चुनाव से दो दिन पहले गुरुवार को पंजाब प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने हैदर को अगवा कर लिया था। वहीं जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को अभी तक हैदर के बारे में सुराग नहीं मिला है