श्रीलंका को हराकर भारत फाइनल में

वेस्टइंडीज में तीन देशों की एकदिवसीय मैच क्रिकेट श्रृंखला में भारत ने श्रीलंका को ८१ रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।मैन ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार के चार, इशांत शर्मा और रविन्द्र जडेजा के २-२ विकेटों की बदौलत भारत ने अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत २६ ओवर में १७८ रन के लक्ष्य के जवाब में पूरी श्रीलंकाई टीम महज ९६ रन पर सिमट गई। इससे पहले बारिश से बाधित मैच में भारतीय टीम ने २९ ओवर में तीन विकेट पर ११९ रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने नाबाद ४८ और कप्तान विराट कोहली ने ३१ रन की पारी खेली। कल फाइनल में इसी मैदान पर भारत का मुकाबला श्रीलंका से ही होगा। टूर्नामेंट में खराब शुरूआत करने वाली भारतीय टीम जीत का सिलसिला जारी रखते हुए खिताब जीते यही दुआएं सभी क्रिकेट प्रेमियों की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *