राज्यपाल श्री राम नरेश यादव को आज जन-प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजभवन पहुँचकर नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल ने भी अतिथियों से नववर्ष की बधाइयों का आदान-प्रदान किया।
राज्यपाल श्री यादव को बधाई देने वालों में मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री बी.के.कंवर, पुलिस महानिदेशक श्री सुरेंद्र सिंह, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड श्री ऋषि शुक्ला, विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एवं राजस्व श्री के.के.सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री विनोद सेमवाल, प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के सदस्य, जन-सामान्य और धर्मगुरू शामिल हैं।