मंत्रालय पार्क में हुआ संगीतमय राष्ट्र गीत गायन

मंत्रालय में आज अधिकारी-कर्मचारियों ने नए साल के पहले दिन काम की शुरुआत राष्ट्र गीत वंदे-मातरम् के सामूहिक  संगीतमय गायन से की। मंत्रालय स्थित उद्यान में इस सामूहिक गायन में सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य मौजूद थे।

अपर मुख्य सचिव गृह  श्री बी.पी. सिंह, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती अरुणा शर्मा, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन श्री मुक्तेश वार्ष्णेय एवं मंत्रालय में पदस्थ अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के शासकीय सेवक भी राष्ट्र गीत के सामूहिक गायन  में शामिल हुए।

मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में हर माह के प्रथम  कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत गायन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *