केन्‍द्र सरकार ने ग्रुप सी और डी के पदों के लिए साक्षात्‍कार समाप्‍त किया

केन्‍द्र ने राज्‍यों से कहा है कि वे कनिष्‍ठ स्‍तर के पदों के लिए साक्षात्‍कार समाप्‍त कर दें। राज्‍य सरकारों से भी इसका अनुसरण करने को कहा गया है। कार्मिक राज्‍य मंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि उन्‍होंने राज्‍य सरकारों को फिर लिखा है कि वे राज्‍य सरकार में कनिष्‍ठ स्‍तर के पदों के लिए साक्षात्‍कार को जल्‍द से जल्‍द समाप्‍त कर दें।

श्री सिंह ने नई दिल्‍ली में कहा कि साक्षात्‍कार के बारे में केन्‍द्र के आह्वान पर अधिकतर राज्‍यों ने अभी तक प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त नहीं की है। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र ने अपने मंत्रालयों, विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के केन्‍द्रीय प्रतिष्‍ठानों के लिए ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों के लिए साक्षात्‍कार समाप्‍त कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि साक्षात्‍कार खत्‍म करने से  भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *