जापान जाने के लिए मध्यप्रदेश के नौ विद्यार्थी का चयन

इंस्पायर अवार्ड योजना की राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के नौ विद्यार्थी का चयन किया गया है। इनमें से जापान की सकूरा एक्सचेंज प्रोग्राम में सहभागिता के लिए विद्यार्थियों का चयन भारत सरकार करेगी। संबंधित जिलों के डीईओ को विद्यार्थियों की जानकारी 6 जनवरी तक भेजने को कहा गया है।

चयनित विद्यार्थियों में शासकीय उमावि, पुरानी छावनी, ग्वालियर की कु. शेफाली खान, माध्यमिक शाला करोंदिया, सीधी के योगेश सोनी, ब्राइट ऐंजल हाई स्कूल, गुना की कु. सुहानी रघुवंशी, पी.के.एल.डी.एस. उमावि, सुंदरपुर, जबलपुर की कु. आकृति सक्सेना, मॉडल उमावि, होशंगाबाद के ऋषिकांत नामदेव, नवीन कन्या हाई स्कूल, पुनगरिया की कु. पूर्वी सोनिया, लालबहादुर शास्त्री माध्यमिक शाला पांढुर्णा के दर्शन कोल्हे और उत्कृष्ट उमावि, छिन्दवाड़ा की कु. निधि ठाकुर तथा माध्यमिक शाला दारसागर, अनूपपुर के गणेश प्रसाद प्रजापति शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *