आयुक्त अनुसूचित जाति विकास भोपाल के निर्देशानुसार डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी योजना के अन्तर्गत सामान्य वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थी जिनके द्वारा कक्षा 12वीं में कम से कम 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए गए है। उनको छात्रवृत्ति देने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।
वर्ष 2015 में आयोजित की गई 12वीं की परीक्षा में उर्त्तीण हुए 80 प्रतिशत से अधिक अंक वाले सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों से यह आवेदन सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण कार्यालय पर आमंत्रित किए गए है। जिससे इन आवेदनों का प्रस्ताव आयुक्त अनुसूचित जाति विकास को समयावधि में भेजा जा सके।