प्रदेश में महात्मा गांधी की पुण्य-तिथि 30 जनवरी को ’मद्य निषेध संकल्प दिवस’ के रूप में मनाई जायेगी। इस संबंध में सभी कलेक्टर द्वारा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।
प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में ’मद्य निषेध’ की शपथ दिलवायी जायेगी। मद्य निषेध दिवस पर विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, नगर पालिका, नगर निगम, जिला पंचायत, जनपद पर सेमीनार, वर्कशाप, रैली, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिताएँ, नाटक, गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम और सभाएँ भी होंगी।