ई-कामर्स वेबसाइट पे-टीएम जबलपुर में करीब 20 करोड़ रुपये के निवेश से बेक एण्ड सेंटर खोलेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आज यहाँ राज्य शासन और पे-टीएम के बीच एम. ओ. यू. हुआ। राज्य शासन की ओर से राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री एम.सेलवेन्द्रन तथा पे-टीएम की ओर से संस्थापक श्री विजय शेखर ने एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पे-टीएम के इस निवेश से प्रदेश में सूचना-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश में तेजी आयेगी। श्री विजय शेखर ने बताया कि पे-टीएम के इस सेंटर में करीब दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यह सेंटर अगले एक साल में कार्यशील हो जायेगा।