बिहार में राज्‍य भारतीय जनता पार्टी के उपाध्‍यक्ष की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्‍या कर दी है

बिहार में राज्‍य भारतीय जनता पार्टी के उपाध्‍यक्ष और पूर्व विधायक विशेश्‍वर ओझा की अज्ञात हमलावरों ने भोजपुर जिले के शाहपुर पुलिस थाने के अन्‍तर्गत सोनबरसा गांव के नजदीक गोली मार कर हत्‍या कर दी है। यह घटना उस समय हुई जब श्री ओझा  शाम सोनबसरा बाजार से लौट रहे थे। एक अन्‍य घटना में राज्‍य के सारण जिले में तरईया गांव में स्‍थानीय भाजपा नेता केदार सिंह की हत्‍या कर दी गई।

वरिष्‍ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी, केन्‍द्रीय मंत्री राम विलास पासवान और उपेन्‍द्र कुशवाहा ने घटना की कड़ी निन्‍दा की है। उन्‍होंने राज्‍य में कानून और व्‍यवस्‍था की तेजी से बिगड़ती स्थिति के लिए राज्‍य की महागठबंधन सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया है।राज्‍य के पुलिस महानिदेशक पी के ठाकुर ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए व्‍यापक तलाशी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *