मुख्यमंत्री श्री चौहान को राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग ने प्रतिवेदन सौंपा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को मध्यप्रदेश राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग द्वारा अपना प्रतिवेदन सौंपा गया। पंचायत एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव, आयोग अध्यक्ष श्री बी.जी. धर्माधिकारी, सदस्य श्री बद्रीलाल पाटीदार और श्री गोपाल कृष्ण गोदानी उपस्थित थे।

प्रतिवेदन के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के हित में राज्य शासन द्वारा प्रसारित आदेशों का संकलन भी मुख्यमंत्री चौहान को सौंपा गया। श्री चौहान ने आयोग के काम की सराहना की। बताया गया कि आयोग द्वारा पूर्व में की गयी 390 अनुशंसा पर विभिन्न विभाग द्वारा आदेश और निर्देश प्रसारित किये जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *