जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को निकालने के लिए आतंकवाद रोधी अभियान जारी है।

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के पांपोर में एक सरकारी भवन में छिपे आतंकवादियों को निकालने के लिए आतंकवाद रोधी अभियान जारी है। इससे पहले, एक मुठभेड़ में सी आर पी एफ के दो जवान शहीद हो गए और 9 अन्य घायल हो गए थे। मुठभेड़ उस समय हुई जब आज तीसरे पहर आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के पांपोर शहर के पास राज्य उद्यमशीलता विकास संस्थान के नजदीक सी आर पी एफ के काफिले पर हमला कर दिया। बाद में आतंकवादी संस्थान के अंदर छिप गए। सुरक्षा बलों ने उद्यमशीलता विकास संस्थान से नागरिकों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है।

 ईडीआई परिसर से कर्मचारियों और छात्रों को सुरक्षि‍त रूप से बाहर निकाल दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि परिसर के अंदर 3 मिलिटेंट की छि‍पे होने की संभावना है और ऑपरेशन भीतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *