बम्बई शेयर बाजार में आज गिरावट का रूख है। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्सेक्स में दो सौ अंक से अधिक की गिरावट आयी है। शुरूआती कारोबार में आज सेन्सेक्स करीब 72 अंक की गिरावट के साथ 24 हजार 722 पर खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 49 अंक घटकर सात हजार 482 पर आ गया। अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया आठ पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर 67 रूपये 13 पैसे का बोला गया।
Related News