देश का पहला कैनो स्लॉलाम कोर्स महेश्वर में शुरू

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने खरगोन जिले के महेश्वर में देश के पहले कैनो स्लालॉम कोर्स और राष्ट्रीय कैनो मेराथन चेम्पियनशिप का शुभारंभ किया। इसमें 17 राज्य के 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर भारतीय क्याकिंग-केनोइंग संघ के अध्यक्ष श्री एस. रघुनाथन उपस्थित थे।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि कैनो स्लालॉम कोर्स की देश में पहली बार शुरूआत हो रही है। उन्होंने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण संचालक श्री उपेन्द्र जैन ने जर्मनी का दौरा कर कोर्स की बारीकियों को जाना। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विशेष रुचि ली है। उन्होंने कहा कि कैनो स्लालॉम कोर्स के शुरू होने से जहाँ इस खेल में प्रदेश के खिलाड़ियों को अवसर मिलेंगे, वहीं महेश्वर में पर्यटन के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

भारतीय क्याकिंग-केनोइंग संघ के अध्यक्ष श्री एस. रघुनाथन ने कहा कि आने वाले समय में महेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *