मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पन्ना में पशुपालन और पीएचई मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले के निवास पर जाकर शोक-संवेदना प्रकट की। शुक्रवार को सागर जिले के राहतगढ़ के पास सड़क दुर्घटना में सुश्री कुसुम सिंह महदेले के परिवार
के 4 सदस्य की दु:खद मृत्यु हो गयी थी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जगदीश सिंह महदेले के बेटे निक्की की भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढाँढस बँधाया और शोक-संतप्त परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार और सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान भी थे।