मुम्बई में 2008 के आतंकी हमलों के कथित मुख्य साजिशकर्ता अबु जुंदाल के वकील ने मुम्बई के सत्र न्यायालय में अर्जी दायर कर मांग की है कि पाकिस्तानी मूल के अमरीकी आतंकवादी डेविड हेडली की पत्नी शाज़िया और हेडली के दोस्त तहव्वुर हुसैन राना को भी मामले में आरोपी बनाया जाए। जुंदाल के वकील की अर्जी पर आज सुनवाई होगी।
अदालत ने इस मामले में हेडली को सरकारी गवाह बनाया है और वह अभी अमरीका की जेल से इस मामले में बयान दे रहा है। अबू जिंदाल के वकील ने कहा कि हेडली ने अपनी गवाही में खुद कहा था कि उसकी पत्नी शाजिया और उसके दोस्त राणा को इस हमले के बारे में जानकारी थी और हमला होने के बाद शाजिया ने हेडली को एक बधाई का संदेश भी भेजा था।