मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी होली की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि होली भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पर्व है। भारतीय परम्परा में होली का विशेष महत्व है।

होली का पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने और जन सेवा के लिये समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। आपसी द्वेष को भूलकर सामाजिक समरसता और अनेकता में एकता की परम्परा को आगे बढ़ाने का संदेश देता है।

श्री चौहान ने आशा व्यक्त की है कि पर्यावरण को नुकसान पहुँचाये बिना परम्परागत हर्षोल्लास और आपसी प्रेमभाव के साथ होली पर्व मनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *