लोक सेवा आयोग द्वारा दो विभाग की ऑनलाइन डीपीसी

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभागीय पदोन्नति समिति की कार्यवाही ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से शुरू की है। आयोग ने 21 मार्च को स्कूल शिक्षा और राज्य निर्वाचन आयोग की डीपीसी ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से सफलता से करवायी।

स्कूल शिक्षा विभाग में संयुक्त संचालक से अपर संचालक पद के लिये डीपीसी करवायी गयी। राज्य निर्वाचन आयोग में स्टॉफ ऑफीसर से उप सचिव, लेखाधिकारी से अपर सचिव विधि, अनुविभाग अधिकारी से लेखाधिकारी और सहायक ग्रेड-1/कनिष्ठ लेखाधिकारी से अनुभाग अधिकारी के पद के लिये डीपीसी की कार्यवाही की गयी।

आयोग द्वारा अब तक शासन के 6 विभाग के 14 विभिन्न केडर की ऑनलाइन डीपीसी सफलता से करवायी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *