राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता छगन भुजबल की चीनी ‍मि‍ल और उसके आसपास की 290 एकड़ जमीन कुर्क कर ली।

प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्‍ट्र में नाशिक जिले में एक चीनी ‍मि‍ल और उसके आसपास की 290 एकड़ जमीन  कुर्क कर ली। इसकी कीमत 55 करोड रूपये है। यह कार्रवाई राज्‍य के पूर्व लोक निर्माण मंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता छगन भुजबल तथा अन्‍य के खिलाफ मनीलॉड्रिंग मामले की जांच से जुड़ी है।

प्रवर्तन निदेशालय ने भुजबल की कंपनी आर्म्स्‍ट्रांग इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर की इन परिसंपत्तियों की कुर्की का अंतरिम आदेश मनीलॉड्रिंग रोकथाम कानून के तहत जारी ‍कि‍या।  निदेशालय ने गिरना चीनी मिल और इसके आसपास की जमीन पर निषेधाज्ञा भी लागू कर दी है। इस मामले में एजेंसी का यह चौथा कुर्की आदेश है।

छगन भुजबल और उनके भतीजे समीर को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वे अभी जेल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *