राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला रायसेन की नगर पालिका परिषद् मण्डीदीप के निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एक जनवरी 2016 की संदर्भ तारीख के आधार पर मतदाता सूची तैयार की जायेगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 मई को होगा।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने बताया है कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 11 अप्रैल को होगा। दावे-आपत्ति 11 से 22 अप्रैल तक लिये जायेंगे। दावे-आपत्ति का निराकरण 30 अप्रैल तक किया जायेगा। सूची का अंतिम प्रकाशन 10 मई को होगा।