आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट का दूसरे नंबर का सरगना अब्द अर-रहमान मुस्तफा अल -कादुली सीरिया में एक अमरीकी हमले में मारा गया है। अमरीकी रक्षा विभाग-पेंटागन के प्रमुख एश्टन कार्टर ने इसकी पुष्टि की है। कादुली के मारे जाने से इस आतंकी संगठन की ताकत में कमी आएगी। इराक और सीरिया के बाहर और भीतर इस्लामिक स्टेट की आतंकी गतिविधियों से संबंधित क्षमताओं पर विपरीत असर पड़ेगा। कादुली इस्लामिक स्टेट के वित्त मंत्री की हैसियत से भी काम कर चुका था।
Related News