बैल्जियम में ब्रसेल्‍स विस्‍फोटों के सिलसिले में 10 संदिग्‍ध गिरफ्तार।

ब्रसेल्‍स बम विस्‍फोट की घटनाओं के बाद ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृति रोकने के लिए तीन यूरोपीय देशों की पुलिस सक्रिय हो गयी है और उसने दस और संदिग्‍धों को गिरफ्तार किया है। ब्रसेल्‍स में सात, जर्मनी में दो और पेरिस में एक संदिग्‍ध गिरफ्तार किया गया है।

ब्रसेल्‍स में मंगलवार के बम हमलों के कारणों की जांच पड़ताल जारी है। इन हमलों में 31 लोग मारे गए थे और दो सौ सत्‍तर घायल हुए थे। पुलिस की तलाशी अभियान के दौरान ब्रसेल्‍स के शायरबीक कस्‍बे में कम से कम दो विस्‍फोटों की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *